फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या, घर से किया गया था अपहरण

Thu, 03 Oct 2019 08:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में सांता क्रूज पुलिस ने भारतीय मूल के कारोबारी और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी अत्रेनेट के मालिक तुषार अत्रे (50 वर्ष) का शव उनकी कार से बरामद किया है। कैलिफोर्निया में सांता क्रूज काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक अक्टूबर को अत्रे की कार को खोजा था, जिसके अंदर एक शव पाया गया। जांच के बाद दो अक्टूबर की शाम को पुलिस ने इसके तुषार अत्रे का शव होने की पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि अब तक मिले सबूतों से पता चला है कि घटना को अंजाम देने की वजह लूट हो सकती है। 

घर से किया गया अपहरण

पुलिस के मुताबिक तुषार का अपहरण एक अक्टूबर की सुबह तीन बजे उनके घर से किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने अत्रे के घर की जांच की थी। अत्रे को आखिरी बार उनकी सफेद कार में देखा गया था। पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट ब्रायन क्लीवलैंड ने कहा कि हम अत्रे के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हमने जांच के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं।

विज्ञापन


क्लीवलैंड के मुताबिक, घटना के समय अत्रे के घर में कई लोग मौजूद थे। सुबह तीन बजे कई संदिग्ध घर में घुसे और अत्रे का अपहरण कर लिया। संदिग्धों ने इसके लिए अत्रे की महिला मित्र की कार का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है और उनकी तलाश जारी है।

अत्रे मादक पदार्थ बनाने वाली कंपनी के भी मालिक थे

तुषार अत्रे उच्च तकनीकी संस्थानों की मार्केटिंग करने वाली कंपनी के मालिक होने के साथ मादक पदार्थों का व्यवसाय भी करते थे। अत्रे के पास इसका लाइसेंस मौजूद था। उनके दोस्त रोबर्ट ब्लूमबर्ग ने कहा- करीब एक साल पहले उन्होंने मादक पदार्थों का निर्माण करने वाली कंपनी शुरू की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें