फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया के सुलेवासी में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप, जारी की गई सुनामी की चेतावनी

Fri, 12 Apr 2019 07:56 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंडोनेशिया के सुलेवासी  में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की एक चेतावनी जारी की गई।अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप के झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। यूएसजीएस ने बताया कि सुलवेसी द्वीप के पूर्वी तट पर जमीन से 17 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र स्थित था। पिछले साल पालू शहर में आये 7.5 तीव्रता के भूकंप के कारण 4,300 से अधिक लोग मारे गये थे।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने मोरोवली जिले में तटीय समुदायों के लिए सुनामी की एक चेतावनी जारी की लेकिन हताहत या नुकसान के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, यूएसजीएस ने कमजोर निर्माण या गलत ढांचों को नुकसान की संभावना जताई है। 







आपदा प्रबंधन विभाग ने सुनामी की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर सुलेवासी के मोरोवली में लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की है। जियोफिजिक्स एजेंसी ने बताया कि सूनामी आने की आशंका के चलते वह समुद्री लहरों पर नजर बनाए हुए है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स ने इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी के प्रवक्ता तौफान मौलाना के हवाले से कहा कि यह स्पष्ट है कि भूकंप में सुनामी लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सुलावेसी के निवासियों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें