फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: अफगानिस्तान का पाकिस्तान को जवाब, चौकियों पर दागी गोलियां, एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत, 11 घायल

Sun, 29 Dec 2024 01:04 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अफगान तालिबान बल ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद की गई। 
विज्ञापन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ठनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान द्वारा दो दिन पूर्व अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अफगानिस्तान ने जवाब दिया है। अफगान तालिबान बल ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद की गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के सैनिकों ने ऊपरी कुर्रम जिले में कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान घोजगढ़ी, माथा संगर, कोट राघा और तारी मेंगल इलाकों में बनी चौकियों पर भी गोलियां दागी। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बताया यह भी जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें अफगान सेना के सात से आठ जवान मारे गए।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया था हमला
इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के चार ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 46 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और कुछ अन्य नेताओं ने भी पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की। इसका जवाब 
विज्ञापन


16 सुरक्षाकर्मियों को मार दिया गया था
वहीं पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादियों के एक बड़े हमले में 16 सुरक्षाकर्मियों को मार दिया गया था। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी यहां विभिन्न सुन्नी इस्लामी आतंकवादी समूहों का एक छत्र समूह है जो यह लंबे समय से सरकार को उखाड़ फेंकने और इसकी जगह एक सख्त इस्लामी नेतृत्व वाली शासन प्रणाली लाने के लिए लड़ रहा है। यह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन इस्लामी समूह के प्रति वफादारी की प्रतिज्ञा करता है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें