फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान : तालिबानी कैदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रपति गनी ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

Wed, 11 Mar 2020 05:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबानी कैदियों की रिहाई के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इस आदेश का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। कैदियों की रिहाई पिछले महीने हुए अमेरिका-तालिबान शांति समझौते का एक हिस्सा थी।

विज्ञापन


मंगलवार को इस आदेश की घोषणा करते हुए गनी के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने कहा कि इसकी विस्तृत जानकारी  आज  साझा की जाएगी। बता दें कि गनी ने सोमवार को ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

बता दें कि 29 फरवरी को अमेरिका और तालिबान ने एक शांति समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते के तहत अफगान जेलों में कैद 5000 तालिबानी कैदियों को 10 मार्च तक रिहा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें