फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आतंकी हमला: काबुल यूनिवर्सिटी में बुक फेयर में फायरिंग, 19 छात्रों की मौत

Mon, 02 Nov 2020 06:56 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
kabul
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को आतंकवादियों की फायरिंग में करीब 19 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। काबुल यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के हवाले दी गई जानकारी के मुताबिक काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में घुसकर तीन बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है और 12 घायल हैं। 
 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के उत्तरी गेट पर धमाका होने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी को मार गिराया गया है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन

 
वहीं सरकार ने काबुल विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं काबुल विश्वविद्यालय में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और घायलों के परिवारों के साथ है। हम आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान के बहादुर संघर्ष का समर्थन करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें