फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल गुरुद्वारे आतंकी हमले के तार केरल से जुड़े, अल हिंदी नाम का व्यक्ति था शामिल

Sat, 28 Mar 2020 09:34 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काबुल में गुरुद्वारे में हमला (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बुधवार को अफगानिस्तान के काबुल के गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले के तार केरल से जुड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार जिन चार लोगों ने वहां हमला किया था, उनमें से एक केरल का दुकानदार अबु खालिद अल हिंदी है, जो 14 अन्य युवाओं के साथ चार साल पहले आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो गया था।

विज्ञापन


केरल के अबु खालिद की तस्वीर हमले के जिम्मेदारी लेने वाले आईएस ने शुक्रवार को जारी किया। जिसमें कहा गया है कि 27 लोगों की हत्या करने वालों में अल हिंदी भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार अल-हिंदी दरअसल, कासरगोड के कुटीरुलम्मल का दुकानदार मोहम्मद साजिद है जिसकी 2016 में एनआईए को तलाश थी। 2016 में ही वह केरल से भागकर आईएस में शामिल हो गया था।

काबुल गुरुद्वारे में घुसकर बुधवार को भारी हथियारों से लैस एक आत्मघाती हमलावर ने गोलीबारी की थी। इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आठ लोग घयाल हुए थे। अफगान विशेष बलों ने हमलावार को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें