फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे भ्रष्ट लोग: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को मिली यह अनचाही उपाधि, OCCRP ने कहा- उन्होंने अपने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया

Wed, 29 Dec 2021 02:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि अशरफ गनी ने अपने लोगों को मरने और दुख सहने के लिए छोड़ दिया। 
विज्ञापन
अशरफ गनी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को 2021 के सबसे भ्रष्ट लोगों की सूची में शुमार किया गया है। आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अशरफ गनी इस उपाधि के हकदार हैं। क्योंकि उन्होंने अपने लोगों को दुख सहने और मरने के लिए छोड़ दिया। OCCRP के सह संस्थापक डू सुलिवन ने कहा कि अशरफ गनी को यह उपाधि उनके भ्रष्टाचार और अयोग्यता के लिए दी गई है। ओसीसीआरपी दुनिया भर के स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स के लिए एक गैर लाभकारी खोची समाचार रिपोर्टिंग प्लेटफार्म है। 

विज्ञापन


बेलारूस के राष्ट्रपति शीर्ष पर
ओसीसीआरपी की ओर से जारी की गई सूची में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको शीर्ष पर हैं। इसके अलावा सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद, तुर्की के रेसिप तैयप एर्दोगन और ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज भी भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल हैं। 

लुकाशेंको पर कई आरोप 
छह पत्रकारों वाले पैनल की रिपोर्ट के अनुसार बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको पर चुनाव में धांधली, आलोचकों को प्रताड़ित करने जैसे आरोप हैं तो बशर अल-असद ने सीरिया को एक विनाशकारी युद्ध में झोंक दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें