फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: पांच पोलियो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, तीन माह में दूसरा हमला

Tue, 15 Jun 2021 06:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान में आतंकी हिंसा लगातार जारी है। एक बार फिर पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर आतंकियों ने बर्बरता का परिचय दिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशकों से अशांति व हिंसा झेल रहे अफगानिस्तान से फिर चिंताजनक खबर आई है। पूर्वी अफगानिस्तान में कम से कम पांच पोलियो कार्यकताओं की तालिबानी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीन माह में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

विज्ञापन


नांगरहार प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फरीद खान ने बताया कि पोलियो कार्यकर्ताओं को चंद घंटों में तीन अलग-अलग स्थानों पर निशाना बनाया गया। खान ने बताया कि यह तालिबानी आतंकियों का कृत्य है। तालिबान ही लोगों को पोलियो खुराक से वंचित रखने के लिए ये हमले कर रहा है। 

तालिबान ने किया इनकार
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। हालांकि तालिबान ने हमलों में हाथ होने का खंडन किया है। लगातार पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाना आतंकियों की कायराना हरकत है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान व अफगानिस्तान में ही पोलियों बाकी
पोलियों को पाकिस्तान व अफगानिस्तान को छोड़कर पूरी दुनिया में परास्त किया जा चुका है। इन दोनों देशों में यह इसलिए मौजूद है कि वहां पोलियो वैक्सीन को लेकर अविश्वास फैलाया जाता है। तालिबान व अन्य धार्मिक नेता समुदाय के लोगों से कहते हैं कि यह पश्चिमी देशों की साजिश है। वे यह भ्रम फैलाते हैं कि पोलियो वैक्सीन के जरिए मुस्लिम बच्चों को संतान पैदा करने में अक्षम बनाया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें