फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत के जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके

Sat, 19 Apr 2025 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मांपी गई। इन झटकों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके भारत के जम्मू कश्मीर और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12.17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटके खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकादर और मोहमंद क्षेत्रों से आए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान में भी अभी तक, किसी के हताहत होने या बुनियादी ढांचे के नुकसान की खबर नहीं है। 



ये भी पढ़ें- Italy: इटली में पाकिस्तानी लड़की की ऑनर किलिंग, अदालत ने माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक सप्ताह में पाकिस्तान में दूसरा भूकंप है। पिछले शनिवार को भी पाकिस्तान की राजधानी और खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें