फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, पांच लोगों की मौत की खबर

Fri, 24 Jun 2022 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अंतरराष्ट्रीय सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, गायान जिले में शुक्रवार सुबह आए भूकंप में 11 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी अफगानिस्तान में एक बार फिर शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पांच लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार तड़के इसी इलाके में छह तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान करीब 1,150 लोगों की मौत हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, गायान जिले में शुक्रवार सुबह आए भूकंप में 11 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


भूकंप का झटका भयानक गरीबी से जूझ रहे दूरदराज के एक पहाड़ी क्षेत्र में महसूस किया गया। भूकंप ऐसे समय आया है, जब पूरा देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद कई देशों ने महत्वपूर्ण वित्तपोषण और सहायता बंद कर रखी है। इससे स्थिति की गंभीरता बढ़ गई।

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4.2 तीव्रता वाले भूकंप आने की सूचना दी, वहीं बख्तर समाचार एजेंसी ने बताया कि गायान जिले में भकंप में पांच और लोगों की मौत हो गई तथा 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें