फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, भारत तक कांपी धरती; PAK के बलूचिस्तान में पांच झटकों से दहशत

Sat, 27 Jun 2026 07:20 PM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत के कई शहरों में महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप के झटके लगने के बाद जम्मू-कश्मीर और गुरुग्राम में लोगों ने कंपन महसूस होने की बात कही। इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भी शुक्रवार से अब तक पांच बार भूकंप के झटके लगे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में भूकंप, भारत के कई इलाकों में महसूस हुए झटके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर से करीब 570 किलोमीटर दूर आए भूकंप के बारे में नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.04 बजे भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक भूकंप धरती की सतह से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भारत में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही।

विज्ञापन


बलूचिस्तान में जानमाल का कितना नुकसान?
पड़ोसी देश अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भी शुक्रवार से अब तक पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। मध्यम तीव्रता वाले इन भूकंपों के कारण पांच लोग घायल हुए हैं। कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। अफगानिस्तान में शाम सात बजे लगे झटकों से पहले शनिवार सुबह बलूचिस्तान के बरखान और आसपास के इलाकों में ताजा झटके महसूस किए गए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता कितनी?
बलूचिस्तान प्रांत में भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 से 4.3 के बीच मापी गई। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी अमीर हैदर लेघारी ने बताया कि ये झटके एक फॉल्ट लाइन पर आए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैश्विक स्तर पर आए बड़े भूकंपों का परिणाम हो सकते हैं। लेघारी ने 25 जून को वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दोहरे भूकंपों का जिक्र किया।
विज्ञापन


क्या वेनेजुएला के भूकंप से जुड़ा है बलूचिस्तान में लगा झटका?
अफगानिस्तान के भूकंप से पहले दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भूकंप के कारण 1000 से अधिक लोग मारे गए। 51,000 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लेघारी के अनुसार, वेनेजुएला के भूकंप से अन्य फॉल्ट लाइनों पर भी असर पड़ने की आशंका है। बलूचिस्तान भी एक फॉल्ट लाइन पर है, इसलिए यहां आने वाले दिनों और झटके आ सकते हैं।

भूकंप के बाद कितना नुकसान?
बलूचिस्तान प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी अली अंसारी ने जानकारी दी। उन्हें अब तक पांच घायलों की रिपोर्ट मिली है, लेकिन कोई मौत नहीं हुई। मूसाखेल, किंगरी और बरखान के दूरदराज के इलाकों में कई घर मिट्टी के बने हैं। भूकंप की तीव्रता से कुछ घर ढह गए, जिससे लोग घायल हुए। बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- Earthquake: अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके
विज्ञापन


बलूचिस्तान में कितनी बार आ चुके हैं भूकंप?
अतीत में बलूचिस्तान में कई शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं। अक्तूबर 2021 में हरनाई क्षेत्र में आए भूकंप से 40 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे। सितंबर 2013 में 7.8 तीव्रता के भूकंप से करीब 350 मौतें हुईं और 300,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए। दो दिन बाद अवारान जिले में 6.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसमें सात लोग मारे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें