फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार समेत बम हमले में तीन की मौत, सात जख्मी

Wed, 17 Oct 2018 12:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान बम धमाका
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हुए बम धमाके ने चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार समेत तीन लोगों की जान ले ली। आतंरिक मामलों के मंत्री वाईस अहमद बरमाक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की आज सुबह हुए एक बम धमाके में मौत हो गई है। इस हमले में सात लोगों के जख्मी होने की भी खबर है।
विज्ञापन

 


लश्करगह में हुए इस बम धमाके में चुनाव के उम्मीदवार जबर रेहमान की मौत हो गई और उनके साथ दो और लोगों की जान गई है। सात लोग जख्मी हुए हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अफगानिस्तान में 13 अक्टूबर को हुए बम धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई थी। वहीं,उत्तर-पूर्व स्थित तखार इलाके में आयोजित एक महिला चुनावी रैली में हुए धमाके में करीब 36 लोग घायल हुए थे।चुनाव के मद्देनजर अफगानिस्तान में हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें