फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल ब्लास्ट: दहशत और दर्द की खौफनाक तस्वीरें, कुछ पानी में पड़ी थी लाशें..तो कुछ जमीन पर खून से सने थे शव

Fri, 27 Aug 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

गुरुवार की शाम अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक के बाद एक धमाकों से दहला उठी । 100 से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत हो चुकी हैं, मरने वालों में  13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। घटना के बाद एयर पोर्ट के बाहर अफरा तफरी मची हुई थी, लोग अपनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इधर उधर भटक रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 5
काबुल आतंकी हमला
एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार को हुए दो धमाकों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल लहूलुहान हो गई। चारों ओर तरफ खून से सनी लाशें ही नजर आ रही थीं। लोग अपनों को तलाशने के लिए इधर उधर भटक रहे थे। एयरपोर्ट से लगे नाले में शवों और घायलों का अंबार लगा हुआ था। नाले का पानी लाल हो गया।  एक दिन पहले ही इस नाले का वीडियो सामने आया था, जिसमें लोगों का हुजूम था। लोग एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए नाले में खड़े थे।

 घटना के बाद लोगों में दहशत फैली हुई थी। आलम यह था कि जिसे जो मिला, उसी से अपनों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गया। कुछ लोग एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे थे तो कुछ लोग ट्रॉली में अपनों को बैठाकर अस्पताल की ओर भाग रहे थे। बड़ी संख्या में घायलों के होने से अस्पतालों में भी अफरा तफरी का महौल मचा था। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल के बाहर और अंदर इंतजार करना पड़ रहा था। एयरपोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 103 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1338 से ज्यादा लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।  

 
विज्ञापन

शवों से नाले का पानी हुआ लाल

2 of 5
काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : ANI
काबुल एयरपोर्ट के हमले की तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, लेकिन इन तस्वीरों को दिखाने का मकसद केवल आतंकियों की बर्बरता को बयां करना है। एयरपोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती धमाकों के बाद उसी नाले में शवों और घायलों का अंबार लगा था, जहां एक दिन पहले ही इस रास्ते से हवाई अड्डे के अंदर एंट्री करवाई जाती थी। एयरपोर्ट से लगे नाले में शवों और घायलों का अंबार लग गया। जब लोगों को निकाला गया तो नाले का पानी लाल हो गया।
विज्ञापन

आत्मघाती हमलों के बाद मची भगदड़

3 of 5
काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया
काबुल एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ के बीच दो आत्मघाती हमलावरों ने बम से उड़ा लिया, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते लाशें जमीन पर बिछ गई, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। हमले में घायल हुए एक शख्स को अस्पताल ले जाते लोग। 

घायल हुए श्ख्स को अस्पताल पहुंचाते लोग

4 of 5
काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया
काबुल में हुए हमलों के बाद लोग अपनों की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे, लोग हाथगाड़ियों से अपनों को अस्पताल पहुंचा रहे थे। हमले में घायल एक शख्स को अस्पताल ले जाते लोग। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में घायल शख्स खुद दौड़कर पहुंच रहा अस्पताल

5 of 5
काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया
हमले में घायल एक शख्स अपना दाहिना हाथ पकड़कर अस्पताल की ओर भाग रहा है। उसके साथ एक बच्चा भी पानी बोतल लिए दौड़ रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल से भाग रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें