फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Blast: काबुल में मस्जिद के निकट धमाका, सात की मौत और 41 अन्य घायल

Fri, 23 Sep 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

गृह मंत्री के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका मस्जिद के निकट मुख्य मार्ग पर किया गया। इटली के गैरसरकारी संगठन की ओर से चलाए जा रहे आपात अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार दोपहर मस्जिद के निकट हुए धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। हाल के महीनों में शुक्रवार को मस्जिदों के निकट हुए धमाकों के सिलसिले में यह ताजा कड़ी है। इनमें कई धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

विज्ञापन


काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि मस्जिद में नमाज के बाद लोग घर की ओर लौट रहे थे, तभी यह धमाका हुआ। मरने वाले सभी आम नागरिक हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। 

गृह मंत्री के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका मस्जिद के निकट मुख्य मार्ग पर किया गया। इटली के गैरसरकारी संगठन की ओर से चलाए जा रहे आपात अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


धमाके वाला स्थान काबुल में ग्रीन जोन कहा जाता था और यहां कई विदेशी दूतावास व नाटो कार्यालय थे। इस पर अब सत्ताधारी तालिबान का नियंत्रण है। वजीर अकबर खान मस्जिद को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। तालिबान के सत्ता में लौटने से पहले जून-2020 में यहां हुए धमाके में इमाम समेत दो लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें