तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी फराह प्रांत में एक सैन्य जांच चौकी पर हमला कर दिया है। इसमें चार जवान मारे गये हैं जबकि छह घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दी है।
घटना की जानकारी देते हुए प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासेर मेहरी ने कहा कि बाला बुलुक जिले में हमला सोमवार देर रात शुरू हुआ था जो कि मंगलवार सुबह तक जारी रहा।
मेहरी ने बताया कि अफगान वायु सेना को मदद के लिए बुलाया गया है और वायु सेना के हवाई हमलों में 19 तालिबानी लड़ाके भी मारे गये। साथ ही 30 घायल हो गये हैं। एक अन्य घटना में पूर्वी प्रांत में सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में चार महिलाएं मारी गयी और चार बच्चे घायल हो गये।
प्रांतीय परिषद के सदस्य हसीबुल्लाह स्तानिकजई ने बताया कि प्रांत की राजधानी पुली अलीम के निकट सोमवार दोपहर में मुठभेड़ हुई थी। हमले को लेकर तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जिसने हाल के महीनों में अफगानिस्तान में अपने हमले तेज कर दिए हैं।