फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान : दोपहर की नमाज के बाद मदरसे में बम धमाका, 16 लोगों की मौत, 27 घायल

Wed, 30 Nov 2022 05:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर बम धमाका हुआ। यह धमाका जहदिया मदरसे में उस वक्त हुआ, जब लोग दोपहर की नमाज कर चुके थे। धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बम धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ।अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी। 

विज्ञापन


तालिबान के अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
 


15 अगस्त 2021 के बाद से दोबारा अफगानिस्तान तालिबान के नियंत्रण में है। तालिबान लगातार देश में शांति का दावा करता रहा है, लेकिन हमलों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। बीते दिनों अफगानिस्तान में एक मोर्टार शेल फटने के धमाका हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल बताए गए थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक यह धमाका एक आतंकवादी हमला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें