एच-1 बी वीजा ऐसे विदेशी पेशेवरों के लिए जारी किया जाता है जो किसी खास काम में कुशल होते हैं। इसके लिए आम तौर उच्च शिक्षा की जरूरत होती है। यह व्यवस्था 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शुरू की थी। इसका मकसद अमेरिका में दुनिया भर से प्रतिभावान लोगों को काम के लिए बुलाना था ताकि देश की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। कंपनी में नौकरी करने वालों की तरफ से एच-1 बी वीजा के लिए आव्रजन विभाग में आवेदन करना होता है।