फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: चीनी नागरिकों पर हमले को लेकर राजनीतिक रार, अफसरों पर कार्रवाई कर रहे PM; मरियम ने चीन पर उठाए सवाल

Sat, 06 Apr 2024 06:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में चीन के पांच नागरिकों की मौत के बाद पीएम शहबाज शरीफ ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं, उधर मरियम नवाज का कहना है कि चीन के नागरिक अनुशासन का पालन नहीं करते।  

विज्ञापन
शहबाज शरीफ मरियम नवाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में चीन के पांच नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुलिस के पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ का कहना है कि चीन के नागरिकों को जब अनुशासन का पालन करने के लिए कहा जाता है, तो वो नाराजगी जताते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के अंदरखाने इस आत्मघाती हमले को लेकर रार पनपती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


पीएम शहबाज ने दिया पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आदेश
पाकिस्तान ने सूचना मंत्री ने शनिवार को कहा कि आत्मघाती हमले की जांच कर रही एक जांच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि 26 मार्च के हमले की जांच करने के लिए जांच समिति का गठन किया। गठित जांच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद प्रधानमंत्री शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। 

अनुशासन का पालन नहीं करते चीनी- मरियम 
पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ का कहना है कि जब चीनी नागरिकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा जाता है, तो वो नाराजगी महसूस करते हैं। बता दें कि मरियम तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। वे पाकिस्तान के किसी भी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपनी शीर्ष समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां रहने वाले चीन लके नागरिक अनुशासन का पालन नहीं करना चाहते। मरियन ने कहा कि जब चीन के नागरिकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा जाता है, तो वे अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। मरियम के अनुसार चीन के नागरिक पाकिस्तान के किसी भी अनुशासन के अंतर्गत नहींं आना चाहते। हालांकि मरियम ने यह भी कहा कि पंजाब प्रांत में विकास परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में क्या हुआ?
बता दें कि एक वाहन में सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर बेशम इलाके में चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाया था। उस दौरान चीन के इंजीनियर कोहिस्तान जिले में दासू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के एक निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। इस हमले में पांच चीनी नागरिक और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें