फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्री मिलर बोले- 'अफगानिस्तान और इराक में अगले साल सैनिकों की संख्या 2500 रह जाएगी'

Wed, 18 Nov 2020 01:29 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
Christopher Miller, Acting Defense Secretary of US - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पेंटागन को आदेश दिया कि वह मध्य जनवरी तक अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 2,500 तक कर दी जाए। मंगलवार को कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर ने इसकी घोषणा की। मिलर ने बताया कि रक्षा विभाग 15 जनवरी 2021 तक, ट्रंप के कार्यालय छोड़ने के लिए दिन पहले अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या में 4,500 से घटाकर 2,500 और इराक में सैनिकों की संख्या में 3,000 से घटाकर 2,500 तक करेगा।

विज्ञापन


मिलर ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि 'मैं औपचारिक रूप से घोषणा कर रहा हूं कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों को लागू करने के लिए अफगानिस्तान और इराक मेंअपनी सेना की पुनः स्थिति के आदेशों को लागू करेंगे।' क्रिस्टोफर मिलर ने कहा कि '15 जनवरी, 2021 तक, अफगानिस्तान में हमारे बल का आकार 2,500 सैनिकों का होगा। इराक में भी हमारे बल का आकार उसी दिन 2,500 हो जाएगा।


मिलर ने आगे कहा कि 'यह ट्रंप का निर्णय है। जो पिछले कई महीनों से उनके राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट के साथ निरंतर जुड़ाव पर आधारित है, जिसमें अमेरिका में मेरे और मेरे सहयोगियों के साथ चल रही चर्चाएं शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रमुख नेताओं के साथ-साथ जो विदेश मामले में हमारे सहयोगी नेता हैं उनसे इस बारे में पहले ही दिन में इस मामले में ताजा स्थिति बताने के लिए बात की थी।
विज्ञापन


सैनिकों को वापस बुलाने का यह आदेश ट्रंप द्वारा पूर्व रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटाने और उनकी जगह क्रिस्टोफर मिलर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाने के एक हफ्ते बाद ही आ गया है।


गौरतलब है कि अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका और तालिबान ने बीते 29 फरवरी को एक समझौते पर दस्तखत किए थे। कतर में हुए इस समझौते में विदेशी सैनिकों की सुरक्षा, तालिबान द्वारा अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों को अफगानिस्तान की धरती से दूर रखना और कैदियों की रिहाई जैसे मुद्दे शामिल हैं। समझौते में 14 महीनों में अमेरिका और नाटो की सेनाओं की अफगानिस्तान से पूर्ण वापसी और जल्द ही अफगान सरकार और तालिबान के बीच बातचीत शुरू करने की बात भी कही गई है। 


बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा से पहले व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट ओ ब्रायन ने दावा किया था कि वर्ष 2021 की शुरुआत तक अफगानिस्तान से संतोषजनक संख्या में सैनिकों को कम कर दिया जाएगा। लास वेगास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि 'जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यभार संभाला था तब अफगानिस्तान में 10 हजार अमेरिकी सैनिक थे। वर्तमान समय में इनकी संख्या 5 हजार है। अगले साल की शुरुआत तक यह संख्या घटकर 2500 पहुंच जाएगी।'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अक्तूबर में कहा था कि अफगानिस्तान में बचे हुए सभी सैनिक क्रिसमस तक अमेरिका वापस आ जाएंगे। उन्होंने यह बयान अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले के 19 साल पूरे होने के मौके पर दिया था। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान अब तक करीब 2400 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है जबकि कई हजार सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें