फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमित तीन करोड़ के पार, अमीर देशों ने बुक की 50 फीसदी से अधिक वैक्सीन

Fri, 18 Sep 2020 05:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
corona in world - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पार हो गई है जबकि अब तक कुल 9.45 लाख लोग इस महामारी में जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ऑक्सफेम की रिपोर्ट ने बताया गया है कि विश्व की 13 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले धनी देशों के एक समूह ने भविष्य में कोरोना के टीकों की 50 फीसदी से ज्यादा की खुराक बुकिंग कर ली है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में एनालिटिक्स कंपनी एयरफिनिटी द्वारा एकत्रित आंकड़ों के आधार पर परीक्षण के अंतिम दौर से गुजर रही पांच वैक्सीन उत्पादक कंपनियों और खरीदार देशों के बीच हुए सौदों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के बाद ऑक्सफेम अमेरिका के अधिकारी रॉर्ट सिल्वरमैन ने कहा, जीवन रक्षक वैक्सीन की पहुंच इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि आप कहां रहते हैं या आपके पास कितना पैसा है।

उन्होंने कहा, एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन का विकास और अनुमोदन महत्वपूर्ण है, लेकिन उतना ही अहम यह सुनिश्चित करना भी है कि टीके सभी के लिए उपलब्ध हों। उन्होंने टीके के सस्ते होने की जरूरत भी बताई क्योंकि यह महामारी किसी एक जगह नहीं बल्कि दुनिया में हर जगह फैली है। जिन पांच टीकों का विश्लेषण किया गया है, उनमें एस्ट्राजेनेका, गामालेया/स्पुतनिक, मॉडर्न, फाइजर और सिनोवैक के टीके शामिल हैं।
विज्ञापन

 
2.7 अरब टीका खुराक के सौदे अमीर देशों के
ऑक्सफेम रिपोर्ट के मुताबिक जिन धनी देशों ने वैक्सीन निर्माता पांच कंपनियों से डील की है उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग-मकाऊ, जापान, स्विटजरलैंड और इस्राइल शामिल हैं। कंपनियों ने 5.3 अरब टीका खुराक के लिए यह डील की है जिनमें से 2.7 अरब (51 फीसदी) खुराकों के सौदे सिर्फ इन विकसित और अमीर देशों ने किए हैं जहां विश्व की 13 फीसदी आबादी रहती है।
 
पूरी दुनिया को साथ आना होगा
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा है कि महामारी से लडऩे के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा, हमें उन वैश्वि खतरों को दूर करना चाहिए जो वायरस ने पैदा किए हैं। महामारी से पहले भी, दुनिया गरीबी दूर करने, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में बहुत दूर थी। जबकि अब हालात और खराब हो रहे हैं।
 
सिर्फ 40 दिन में बढ़े एक करोड़ संक्रमित
गुरुवार की सुबह दुनिया में जहां दुनिया में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार कर गया, वहां यह खास बात है कि पिछले चालीस दिनों में विश्व में एक करोड़ मरीज बढ़े हैं। यानी इससे पहले यह आंकड़ा दो करोड़ था जो महज 40 दिनों में तीन करोड़ हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें