फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दो साल में ट्रंप ने 8000 बार किया गुमराह, एक दिन में किऐ 17 झूठे वादे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 22 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यभार संभालने के बाद से अब तक 8,158 झूठे और भटकाने वाले दावे कर चुके हैं। यह कहना है मीडिया रिपोर्ट का। ये रिपोर्ट ट्रंप के पदभार संभालने के दो साल बाद जारी की गई है। रविवार को ही ट्रंप ने ऑफिस में दो साल पूरे किए हैं।



वाशिंगटन रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने पहले कार्यकाल के दौरान हर दिन औसतन 5.9 झूठे और भटवाने वाले दावे किए हैं। लेकिन अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष उनके झूठ और भी बढ़ गए। दूसरे साल में ट्रंप ने रोजाना 16.5 झूठ बोले हैं। यानी बीते साल के मुकाबले तीन गुना अधिक। 


समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में 'फैक्ट चेकर' के आंकड़ों का हवाला दिया है। यह फैक्ट चेकर राष्ट्रपति द्वारा दिये गए प्रत्येक संदिग्ध बयान का विश्लेषण, वर्गीकरण और पता लगाने का कार्य करता है। 


फैक्ट चेकर के आंकड़ों के मुताबिक ट्रंप राष्ट्रपति बनने से लेकर अब तक 8,158 बार झूठे और गुमराह करने वाले दावे कर चुके हैं।


अखबार ने कहा कि इसमें राष्ट्रपति के दूसरे साल किये गए ऐसे 6000 से ज्यादा आश्चर्यजनक दावे शामिल हैं।


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने सबसे ज्यादा गुमराह करने वाले दावे आव्रजन को लेकर किये हैं। इस संबंध में वह अब तक 1,433 दावे कर चुके हैं जिनमें बीते तीन हफ्तों के दौरान किये गए 300 दावे शामिल हैं।


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप विदेश नीति को लेकर 900 दावे कर चुके हैं। इसके बाद व्यापार (854), अर्थव्यवस्था (790) और नौकरियों (755) का नंबर आता है। इसके अलावा अन्य मामलों को लेकर वह 899 बार दावे कर चुके हैं, जिसमें मीडिया और अपने दुश्मन कहे जाने वाले लोगों पर गुमराह करने वाले हमले शामिल हैं। 


रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 82 दिन या अपने कार्यकाल के करीब 11 प्रतिशत समय में ही ट्रंप का कोई दावा दर्ज नहीं किया गया। इसमें ज्यादातर वह समय है जिसमें वह गोल्फ खेलने में व्यस्त थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next