अफगानिस्तान के एक खुफिया ठिकाने पर हुए तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को बताया। इससे पहले 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी। वरदाक प्रांत के प्रांतीय परिषद के उपप्रमुख मोहम्मद सरदान बख्यारी ने बताया, “हमने कल मलबे से करीब 65 शव निकाले।”
सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए सोमवार को बरदाक प्रांत में यह हमला किया गया था। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मृतकों की संख्या 70 के आस-पास बताई।