फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट तक बच्चों की पहुंच रद्द, मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए

सार

Social Media Australia: ऑस्ट्रेलिया में 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट तक बच्चों की पहुंच रद्द कर दी गई है। इसमें मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए हैं।  
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया मंच के इस्तेमाल पर रोक के बाद से, सोशल मीडिया कंपनियों ने बच्चों के रूप में पहचाने गए 47 लाख खातों तक उनकी पहुंच रद्द कर दी है।
विज्ञापन


सरकार के ई-सेफ्टी कमिश्नर द्वारा जारी डाटा से पता चला है कि 10 दिसंबर को प्रतिबंध लागू होने के बाद 16 साल से कम उम्र के बच्चों के खाते डि-एक्टिव कर दिए गए हैं। संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा, हमने उन सभी को गलत साबित कर दिया जिन्होंने कहा था कि यह संभव नहीं है। इन लोगों/संस्थाओं में दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली-धनी कंपनियां व उनके समर्थक भी शामिल हैं। वह बोले, अब ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता आश्वस्त हो सकते हैं कि उनके बच्चे अपना बचपन वापस पा सकते हैं। 10 सोशल मीडिया मंच ने सरकार को आंकड़े दिए हैं। 

कुछ बच्चों के खाते अभी भी सक्रिय
पीएम एंथनी अल्बनीस ने कहा, यह उत्साहजनक है कि कंपनियां प्रतिबंध का पालन कर रही हैं। लेकिन बदलाव रातों-रात नहीं होता। शुरुआती संकेत बताते हैं, बदलाव लाने के लिए जो कदम उठाए गए, वे अहम हैं। ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा, शुरुआती नतीजे अच्छे हैं। हालांकि उन्होंने माना कि उम्र सीमा से कम उम्र के बच्चों के कुछ खाते अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Australia: ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध, अब इस उम्र के बच्चे अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
विज्ञापन


मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए 
अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि पाबंदी में शामिल 10 प्लेटफॉर्म में से प्रत्येक ने कितने खाते हटाए। मेटा ने हाल ही में कहा कि उसने 11 दिसंबर तक अपने मंच फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर 5.44 लाख से ज्यादा खाते निष्क्रिय कर दिए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें