फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी हमला: यूएई में निजी ड्रोन पर प्रतिबंध, हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों का पंजाब में अंतिम संस्कार

Mon, 24 Jan 2022 04:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई।

सार

आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए यूएई के गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी से देश में निजी  लोगों के ड्रोन और हल्के खेल विमानों उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यूएई में निजी ड्रोन पर प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबू धाबी में हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए ड्रोन हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने देश में निजी ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हमले में दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। हमले में मृत भारतीयों का शनिवार को पंजाब में अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


दूसरी ओर, आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए यूएई के गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी से देश में निजी  लोगों के ड्रोन और हल्के खेल विमानों उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया जारी कर दिया है।

यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी वाम ने गृह मंत्रालय से जारी आदेश के हवाले से बताया कि यह निर्णय हाल ही में देखे गए ड्रोन के दुरुपयोग के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि, खेल के तौर पर इनका निर्धारित क्षेत्र में चिह्नित उपयोगकर्ताओं की तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रतिबंध का मकसद ड्रोन के जरिये ताकझांक व घुसपैठ जैसे संभावित खतरों को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें