फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान की हत्या के दोषी अब्दुल माजिद को आधी रात में फांसी

Sun, 12 Apr 2020 12:36 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अब्दुल माजिद - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 1975 में की गई हत्या के दोषियों में से एक अब्दुल माजिद को ढाका सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई। जेलर महबूबुल आलम के मुताबिक पूर्व सैन्य अधिकारी माजिद को रविवार सुबह 12:01 बजे फांसी दी गई। 

विज्ञापन

 

माजिद के पार्थिव शरीर को आज दफन किया जाएगा, इससे पहले शुक्रवार को, परिवार के चार सदस्यों, जिनमें दोषी की पत्नी शामिल नहीं थी, जेल में उनसे मुलाकात की।

राष्ट्रपति अब्दुल हमीद द्वारा बुधवार को दया याचिका ठुकराए जाने के बाद माजिद की मौत की सजा को चार दिनों के भीतर ही अंजाम दे दिया गया। 20 साल से छुपे हुए माजिद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। शेख मुजीबुर की हत्या के पांच साजिशकर्ता अभी भी छुपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें