जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने कूटनीतिक और राजनयिक स्तर पर कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। इस बीच भारत की तरफ से संभावित हमले के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने परमाणु बम की गीदड़भभकियां देना जारी रखा है। इस बीच आतंक को पनाह देने वाले इस पड़ोसी मुल्क ने शनिवार को अपनी एक हथियार प्रणाली के सफल परीक्षण की भी बात कही।
मजेदार बात यह है कि पाकिस्तान की इस सफल टेस्टिंग की खबरों को चीनी मीडिया ने भी जोर-शोर से चलाया है। जिस हथियार प्रणाली की सफल टेस्टिंग की बात कही जा रही है, उसका नाम दिया गया है- अब्दाली वेपन सिस्टम। इस्लामाबाद का दावा है कि उसने इस हथियार प्रणाली की बैलिस्टिक मिसाइल का अपने इंडस सैन्य अभ्यास में सफल परीक्षण किया।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अब्दाली वेपन सिस्टम क्या है? पाकिस्तान इसकी टेस्टिंग से क्या हासिल करना चाहता है? उसका यह वेपन सिस्टम भारत के मुकाबले कहां ठहरता है? आइये जानते हैं...