फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एडीबी ने 30 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया

Sun, 29 Nov 2020 02:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
एशियाई विकास बैंक - फोटो : twitter
विज्ञापन

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में व्यापक आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नीति-आधारित ऋण की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने जी20 के 14 सदस्य देशों से 80 करोड़ डॉलर की ऋण राहत हासिल की थी, जिसके एक सप्ताह बाद एडीबी के फिलीपींस स्थित मुख्यालय ने यह घोषणा की।


दुनिया के धनी देशों के समूह जी20 देशों का पाकिस्तान पर इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर बकाया था। एशियाई विकास बैंक के प्रधान सार्वजनिक प्रबंधन विशेषज्ञ हिरण्य मुखोपाध्याय ने कहा, 30 करोड़ डॉलर के ऋ ण से व्यापार प्रतिस्पर्धा और निर्यात विविधीकरण में सुधार किया जाएगा।

मुखोपाध्याय ने एक बयान में कहा, कोविड-19 ने पाकिस्तान को व्यापक आर्थिक सुधार के महत्वपूर्ण बिंदु पर होने के दौरान चोट पहुंचाई है। पाकिस्तान में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयासों के उत्साहजनक नतीजे दिखने लगे थे। उन्होंने कहा कि एडीबी के कार्यक्रम से पाकिस्तान की निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा, जिसके उसके चालू खाते के घाटे को ठीक करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें