फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फ्लोरिडा में चक्रवात के बीच आराम से साइकिल चलाता दिखा युवक, यूजर ने कहा- तूफान में जोखिम उठाना खतरनाक है

Mon, 04 Sep 2023 10:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा के थांपा बे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि तुफान के तबाही मचाने के तुरंत बाद लिया रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें फ्लोरिडा के एक व्यक्ति को भारी बाढ़ के बीच साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Flood in Florida - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरिडा में इडालिया चक्रवात के कारण आधा शहर बाढ़ की पानी में डूब गया है। अधिकारी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं। फ्लोरिडा से टकराने के बाद इडालिया दक्षिण-पूर्व जॉर्जिया में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा के थांपा बे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि तुफान के तबाही मचाने के तुरंत बाद लिया रिकॉर्ड किया गया था। एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फ्लोरिडा के एक व्यक्ति को भारी बाढ़ के बीच साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। 


इस वीडियो की कैप्शन में लिखा था, आधिकारिक चेतावनी के बावजूद एक व्यक्ति चार फीट की बाढ़ के पानी में साइकिल चलाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को अबतक 1.1M लोगों ने देखा है और करीब दो हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। उनमें से एक ने कहा, 'तूफान के समय अनावश्यक जोखिम उठाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'कुछ लोगों को यह अंदाजा नहीं होता है कि वह खुद को किस मुसीबत में डाल रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वह बहादूर है, लेकिन मुझे चिंता हो रही है कि पानी में कौन सा वन्य जीव होगा। आखिरकार ये फ्लोरिडा है।'
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें