फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया में राष्ट्रपति भवन के पास धमाका, सात घायल, एक आत्मघाती हमलावर की मौत

Sat, 13 Feb 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति भवन के बाहर एक जांच चौकी के पास एक वाहन में जोरदार धमाका होने से एक आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई और सात नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता सादिक अली अदन ने बताया कि चालक ने शनिवार सुबह रुकने के आदेशों की अवहेलना की जिसके बाद पुलिस ने गोलियां चलाईं जबकि राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। उन्होंने कहा कि विस्फोट में एक दर्जन से अधिक वाहन नष्ट हो गए।

यह नवीनतम बम विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब सोमालिया के नेताओं में इसको लेकर बहस जारी है कि देश के चुनाव कैसे कराये जाएं। कुछ का तर्क है कि राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद जनादेश से अधिक समय तक पद पर रहे हैं। वह दूसरा चार साल का कार्यकाल चाहते हैं। चुनाव को लेकर अधिक चर्चा सोमवार के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन


सोमालिया में अलकायदा से जुड़ा अल-शबाब आतंकवादी समूह अक्सर मोगादिशू के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लक्षित करता है। उसने चुनावों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें