फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना मामलों की असल संख्या दर्ज मामलों से हो सकती है छह गुना ज्यादा

Thu, 19 Nov 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, एक अध्ययन सामने आया है जो चिंता को और बढ़ाने वाला है। इस अध्ययन के अनुसार अभी तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के जितने मामले सामने आए हैं, संक्रमण के मामलों की कुल संख्या उससे छह गुना ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन


यह अध्ययन ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के शोधार्थियों ने किया है। गुरुवार को सामने आई इस अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं को पता चला कि मार्च से अगस्त के बीच 15 देशों में संक्रमण की दर कोरोना वायरस संक्रमण के दर्ज किए गए मामलों से औसतन 6.2 गुना ज्यादा थी। 


प्रतिष्ठित जर्नल रॉयल सोसायटी ओपन साइंस में प्रकाशित हुए इस मॉडलिंग अध्ययन का डाटा बताता है कि ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और इटली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर, दर्ज की गई दर से कहीं ज्यादा थी। इस अध्ययन के अनुसार इटली इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित देश था, जहां पर यह अंतर करीब 17 गुना ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें