फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी जर्मनी में दो यूरोफाइटर जेट टकराने से एक पायलट की मौत

Tue, 25 Jun 2019 04:59 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
जर्मन वायुसेना के अनुसार, दो यूरोफाइटर जेट सोमवार को उत्तरी जर्मनी के मध्य में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें से एक पायलट की मौत हो गई। यह युद्धक विमान एयर कॉम्बैट मिशन पर थे। जर्मन वायु सेना ने पुष्टि करते हुए कहा कि उत्तरी जर्मनी में लाएज सैन्य अड्डे के पास मिडल में दो यूरोफाइटर जेट के गिरने से एक पायलट की मौत हो गई
विज्ञापन


वहीं एयरफोर्स ने ट्वीट करके कहा कि एक पायलट मृत पाया गया है, जबकि दूसरा पायलट बच गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि जीवित पायलट जमीन से 66 फीट की दूरी पर एक पेड़ पर छतरी में उतरा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें