फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : एक पाकिस्तानी अदालत ने हटाया टिकटॉक से प्रतिबंध

Sat, 03 Jul 2021 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • एक व्यक्ति ने इस मोबाइल एप पर अनैतिकता और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को इस चीनी एप को निलंबित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
अदालत ने सुनाया फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पाकिस्तानी अदालत ने शुक्रवार को अपने उस निर्णय को वापस ले लिया, जिसमें चर्चित चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया था। सिंध हाईकोर्ट ने 28 जून के अपने निर्णय में टिकटॉक से पाकिस्तान में अनैतिकता को बढ़ावा मिलने की बात कही थी।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने इस मोबाइल एप पर अनैतिकता और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को इस चीनी एप को निलंबित करने का निर्देश दिया था।

शुक्रवार को पीटीए ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि इस एप को पहले ही ब्लॉक किया जा चुका है। लेकिन पीटीए ने हाईकोर्ट से अपने निर्णय की समीक्षा करने और एप को सेवाएं शुरू करने की इजाजत देने का आग्रह किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रतिबंध हटाने की याचिका को स्वीकार कर लिया। साथ ही पीटीए को याचिकाकर्ता के आग्रह पर सुनवाई तेज करने और 5 जुलाई तक निर्णय देने का आदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें