फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Factory Fire: ढाका की जूस फैक्टरी में लगी भीषण आग, 52 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 से अधिक झुलसे

Fri, 09 Jul 2021 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

स्थानीय न्यूज वेबसाइट की खबर के अनुसार नारायणगंज के रूपगंज में एक फैक्ट्री में  गुरुवार रात आग लग गई। समाचार वेबसाइट ने बताया कि आपात कर्मियों ने फैक्ट्री से अब तक 52 शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश की फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग झुलस गए। शुक्रवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई। दमकल अधिकारियों के अनुसार नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे आग लग गई। ऐसी आशंका है कि आग इमारत के भूतल से लगी और रसायनों तथा प्लास्टिक की बोतलों की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हर कोई बचने के लिए इधर-उधर भागता नजर आया।

विज्ञापन


‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग झुलस गए। भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए। खबर के अनुसार, हाशेम फूड्स लिमिटेड के कारखाने की इमारत में आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं। इसके अनुसार लोग अपने उन प्रियजनों की तलाश में इमारत के सामने एकत्र हो गए हैं, जो अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में से 44 श्रमिकों की पहचान की पुष्टि की गई है।

बचाए गए श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आग लगने के समय कारखाने का एकमात्र निकास द्वार बंद था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित उपाय नहीं थे। इस बीच, नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का कारण क्या है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें