फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष के रहस्य: अंतरिक्ष में मिला विशाल जलाशय, पृथ्वी के महासागरों से 140 खरब गुना बड़ा

Wed, 25 Dec 2024 06:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह ब्रह्मांड में 12 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। अनुमान है कि ये पानी ब्रह्मांड की शुरुआत के कुछ ही समय बाद से यहां मौजूद है। इसके आसपास एक आकाशीय पिंड (क्वासर) है, जो हजारों खरब सूर्य जितनी ऊर्जा छोड़ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष में एक विशाल जलाशय मिला है, इसका आकार पृथ्वी पर मौजूद महासागरों से 140 खरब गुना बड़ा है। यह एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के पास स्थित है, जो कि हमारे सूर्य से लगभग 20 अरब गुना बड़ा है। कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की एक टीम ने इसका पता लगाया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का तर्क
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह ब्रह्मांड में 12 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। अनुमान है कि ये पानी ब्रह्मांड की शुरुआत के कुछ ही समय बाद से यहां मौजूद है। इसके आसपास एक आकाशीय पिंड (क्वासर) है, जो हजारों खरब सूर्य जितनी ऊर्जा छोड़ता है। खगोलविदों के अनुसार, यह ब्रह्मांड में अब तक पहचाने गए सबसे दूरस्थ व बड़े जल भंडार का घर है। एजेंसी

क्वासर के आसपास पानी की खोज
खगोलविदों ने इस विशेष क्वासर के आसपास के वातावरण में जल वाष्प की खोज की। वाष्प सैकड़ों प्रकाश-वर्ष तक फैली हुई है। इसमें से एक प्रकाश-वर्ष लगभग छह खरब मील के बराबर है। हालांकि, पृथ्वी के मानकों से गैस पतली है, लेकिन यह हमारी आकाशगंगा के समान क्षेत्रों की तुलना में असामान्य रूप से गर्म व घनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें