यूक्रेन की सरकार खेती की जमीन को लेकर नया कानून लेकर आ रही है। इसके तहत कानूनी स्वीकृत लेकर एक व्यक्ति 10 हजार हेक्टेयर तक जमीन खरीद सकेगा। वहीं सबसे बड़ी आपत्ति विदेशियों को जमीन खरीदने की अनुमति मिलने को लेकर है। किसानों का मानना है कि यह कानून पास हुआ तो देश की 70 प्रतिशत जमीनें विदेशी नागरिक खरीद लेंगे।
मारपीट की परंपरा रही है संसद यहां
संसद में हुई ताजा मारपीट को देश के कई पत्रकारों ने वोटिंग के दिन की परंपरा बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है।
2018 : दिसंबर में विपक्षी नेता नेस्टर शुफ्राइच ने रूस समर्थक राजनेता विक्टर मेडवेडचुक को पुतिन का एजेंट बताया। कुछ ही सेकंड बाद दो सांसदों ने नेस्टर की घूंसों से पिटाई कर दी।
2015 : मार्च में एक राजनेता ने दूसरे पर रिश्वत लेने का आरोप लगा इस्तीफे की मांग की। बदले में दोनों सांसदों के समर्थकों में संसद के भीतर ही मारपीट हो गई।
2015 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अर्सेनली यात्सेनयुक को सरकार के सहयोगी दल के सांसद ही कुर्सी से उठाकर मंच से नीचे ले गए।
2015 : फरवरी में संसद परिसर में सांसद येगोर सोबोलेव व वादिम इवचेनको में सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले एक मिनट तक जमकर मारपीट चली, जिसमें दोनों के नाक और होठों से खून बहा। बाद में अध्यक्ष वोलदिमीर ग्रोसीमैन ने सांसदों को संसद की नैतिकता के बारे बताया, लेकिन बहुत फर्क नहीं पड़ा।
2014 : राष्ट्रवादी व रूस समर्थक सांसदों के बीच मारपीट हुई।