फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 10 में से आठ लोगों को धार्मिक आजादी नहीं: अमेरिका

Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक पोम्पिओ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका ने 27 देशों के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी गठबंधन की शुरुआत करते हुए दुनियाभर में धर्म आधारित स्वायत्तता की रक्षा और संरक्षण के लिए सामूहिक दृष्टिकोण अपनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


इस दौरान विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि दुनिया के हर 10 में से आठ लोग आजादी के साथ अपने धर्म का पालन नहीं कर पाते हैं। उन्होंने माना कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय निशाने पर है।

इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एलाइंस जारी करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आतंकवादियों और हिंसक कट्टरपंथियों की निंदा करते हुए कहा कि ये लोग जहां कहीं भी बहुतायत में होते हैं वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए इराक, पाकिस्तान, नाइजीरिया और म्यांमार का जिक्र भी किया। पोम्पियो ने कहा कि इराक में यजीदी, पाकिस्तान में हिंदू, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईसाई और म्यांमार में मुस्लिमों को निशाना बनाया जाता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने वैश्विक धार्मिक आजादी गठबंधन की शुुरुआत करते हुए इसमें शामिल होने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, ब्रिटेन, इस्राइल, यूक्रेन, नीदरलैंड और ग्रीस के नामों का एलान भी किया। उन्होंने ईशनिंदा कानून की भी निंदा की जिसे पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

भारत में धार्मिक आजादी पर भी चिंता जताई

अमेरिका ने भारत में धार्मिक आजादी की मौजूदा स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने भारत दौरे के दौरान भारत के मौजूदा हालातों को लेकर भारतीय विदेश मंत्री समेत अधिकारियों के समक्ष चिंता जताई।

यह बयान भारत में सीएए को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच आया है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने कुछ मुद्दों पर मदद करने और उन्हें मिलकर हल करने की पेशकश भी की है। वहीं भारत शुरू से कहता रहा है कि भारतीय संविधान अल्पसंख्यकों को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है।
 

विश्व में धार्मिक आजादी के लिए करेंगे संघर्ष

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि हमारा गठबंधन समान विचारधारा वाले साझेदारों का एक गठबंधन है जो हर इंसान के लिए वैश्विक धार्मिक आजादी के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनकी अंतरात्मा के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है और उसकी रक्षा करना गठबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैै।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें