फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोग

Sun, 07 Jul 2019 05:36 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के मुख्यालय के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का 500 किलोग्राम वजन का एक बम मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने के लिए वहां के हजारों बाशिंदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


ईसीबी की इमारत के साथ-साथ आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों को भी खाली कराया गया है, जहां करीब 16,000 लोग रहते हैं। यह बम करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में तबाही मचा सकता है।

फ्रैंकफर्टर एल्लजीमाइन जेइतुंग अखबार की खबर के मुताबिक, ईसीबी की प्रवक्ता ने बताया कि हमने एक दूसरी जगह का इंतजाम किया है जहां से अगर जरूरी हुआ तो हमारे कर्मी काम करेंगे। यह अमेरिकी बम 25 जून को जर्मनी की बैंकिंग राजधानी फ्रैंकफर्ट में निर्माण कार्य के दौरान मिला था।
विज्ञापन


आयुध क्लीयरेंस सर्विस ने बताया कि इस बम से तुरंत कोई खतरा नहीं है और इसे निष्क्रिय करने के लिए रविवार का दिन तय किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के करीब 75 साल बाद भी जर्मनी में बम और अन्य विस्फोटक मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें