फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil Tanker: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को झटका; फ्रांसीसी कमांडो ने पकड़ा प्रतिबंधित तेल टैंकर, जानें सबकुछ

Mon, 01 Jun 2026 02:47 PM IST
रिया दुबे पेरिस, पीटीआई

सार

फ्रांसीसी नौसेना ने ब्रिटेन के सहयोग से रूस से आ रहे प्रतिबंधित तेल टैंकर टगोर को अटलांटिक महासागर में रोककर उसकी जांच की। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और समुद्री कानूनों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या बोले मैक्रों? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के तेल निर्यात पर शिकंजा कसने की कोशिशों में फ्रांस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। फ्रांसीसी नौसेना ने ब्रिटेन के सहयोग से रूस से आ रहे प्रतिबंधित तेल टैंकर 'टगोर' (Tagor) को अटलांटिक महासागर में रोक लिया। यह कदम उन देशों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जो यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं और रूस की युद्ध मशीन को मिलने वाली आर्थिक मदद को कमजोर करना चाहते हैं।

क्या बोले मैक्रों?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को नौसेना के जवानों ने जहाज पर चढ़कर जांच की। मैक्रों ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें हेलीकॉप्टर से एक कमांडो को जहाज पर उतरते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मैक्रों का सख्त संदेश

मैक्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को दरकिनार करना, समुद्री कानूनों का उल्लंघन करना और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को वित्तीय मदद देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे जहाज न केवल नियमों की अनदेखी करते हैं, बल्कि पर्यावरण और समुद्री सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, तेल से होने वाली कमाई रूस की अर्थव्यवस्था का अहम आधार है। इसी आय के जरिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में जारी युद्ध पर भारी खर्च कर रहे हैं, जबकि घरेलू अर्थव्यवस्था पर दबाव को सीमित रखने की कोशिश भी कर रहे हैं।

पश्चिम देशों का रूस पर गंभीर आरोप 

पश्चिमी देशों का आरोप है कि रूस प्रतिबंधों से बचने के लिए सैकड़ों जहाजों के एक तथाकथित 'शैडो फ्लीट' का इस्तेमाल कर रहा है। ये जहाज अक्सर अपनी पहचान छिपाकर या नियमों को दरकिनार कर तेल का परिवहन करते हैं। फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों ने ऐसे जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है।

फ्रांसीसी नौसेना इससे पहले भी रूस से जुड़े होने के संदेह वाले कई टैंकरों को रोक चुकी है। मार्च में भूमध्य सागर में 'डेयना' नामक टैंकर की जांच की गई थी। वहीं जनवरी में पकड़े गए ‘ग्रिंच’ टैंकर को फरवरी में कई मिलियन यूरो का जुर्माना भरने के बाद रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें