फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थकेयर धोखाधड़ी में भारतीय मूल के डॉक्टर को अमेरिकी अदालत ने दी नौ साल जेल की सजा

Sat, 11 May 2019 08:13 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका की एक अदालत ने हेल्थ केयर फ्रॉड और अवैध रूप से दर्द निवारक दवाओं की बिक्री मामले में भारतीय मूल के डॉक्टर को नौ साल जेल की सजा सुनाई है। 66 वर्षीय पवन कुमार जैन मरीजों की पूरी जांच किए बिना ही ऐसी दवाएं लिखता था, जो केवल खास मौकों पर ही दी जाती हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा कई बार उसने फर्जी प्रिस्क्रिप्शन भी लिखे थे। पवन कुमार ने खुद अपने जुर्म को अदालत में कबूल किया है। लॉस क्रूसेस की फेडरल कोर्ट के फैसले के बाद अटॉर्नी जॉन एंडरसन ने कहा, ‘पवन कुमार को नौ साल की सजा सुनाई गई है और जेल से रिहा होने के बाद भी जैन पर तीन साल तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।’

फरवरी 2016 में पवन कुमार ने फेडरल कोर्ट में अपने जुर्म को कबूल किया था। कोर्ट में जमा दस्तावेज के अनुसार, 2009 में पवन ने एक मरीज की जांच किए बिना ही दवाइयां लिख दी थी। उन्हीं दवाओं की वजह से बाद में उस मरीज की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद द न्यू मेक्सिको मेडिकल बोर्ड ने दिसंबर 2012 में जैन का मेडिकल लाइसेंस रद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें