जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक ट्रेन पटरी से उतरी गई। इस ट्रेन से गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्री जा रहे थे। ट्रेन ननकाना साहिब जा रही थी। इस दौरान विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुरु नानक की जयंती आठ नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव दल तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंचा। राहत कार्य शुरू किया गया। पाकिस्तान रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि हादसे के बाद यात्रियों के प्रस्थान की व्यवस्था की गई है। बचे सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब रवाना करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि ट्रेन में भारत के सिख तीर्थयात्री भी सवार थे या नहीं। संघीय मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी हैं।