फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई पहुंची 88 भारतीय नर्स, एयरपोर्ट पर गुलाब के फूल के साथ किया स्वागत

Wed, 13 May 2020 01:44 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • यूएई की मदद के लिए 88 भारतीय नर्सों की टीम पहुंची दुबई एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट पर गुलाब का फूल देकर नर्सों का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
दुबई एयरपोर्ट पर नर्सों का किया स्वागत - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोरोना के कोहराम से बचने के लिए हर देश कोशिश कर रहा है। सभी देश दूसरे देशों में फंसे अपने लोगों को वापस देश लाने की तैयारी कर रहे हैं और भारत भी अपने नागरिकों को वापस लाने में जुटा है। 

विज्ञापन


इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना को हराने और यूएई की मदद करने के लिए भारत से 88 नर्स की एक टीम को भेजा गया है लेकिन एयरपोर्ट पर इन नर्स का भव्य स्वागत किया गया। गुलाब का फूल देकर इन नर्स को दुबई एयरपोर्ट पर अभिवादन किया गया। 

नर्सों के इस भव्य स्वागत का वीडियो पीआईबी इन महाराष्ट्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय नर्सों के हाथों में गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 


इसके अलावा एयरपोर्ट पर ही नर्सों की चेकिंग और स्क्रीनिंग भी की जा रही है। पीआईबी इन महाराष्ट्र ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कई लोग वापसी कर रहे हैं, ये लोग गए हैं। कोरोना महामारी के बीच भी भारत की ओर से यूएई के लिए की मदद दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें