फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के दिन अमेरिकी हिरासत में आठ साल के बच्चे की मौत, एक महीने में दूसरी घटना

Wed, 26 Dec 2018 09:04 AM IST
अजय सिंह भाषा, ह्यूस्टन
विज्ञापन
us
विज्ञापन

न्यू मेक्सिको में ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय एक बच्चे की मंगलवार को सरकारी हिरासत में मौत हो गई। इस महीने आव्रजन हिरासत के दौरान किसी बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


कल की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए कोष की मांग को लेकर अमेरिका में कई दिन से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद है।

अमेरिका की सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि लड़के की पहचान फिलिप गोमेज एलोन्जो के रूप में हुई है, जिसे स्वास्थ्य खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलिप को ठंड और बुखार के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद सोमवार शाम को ही उसे दोबारा अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा और उसका पिता अमेरिका में कैसे दाखिल हुए और उन्हें कब हिरासत में लिया गया था।

इससे पहले इस महीने के शुरू में ग्वाटेमाला की सात वर्षीय एक लड़की की मौत भी न्यू मेक्सिको में आव्रजन हिरासत के दौरान हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें