फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 1500 दिनों में तय किया 40 हजार किलोमीटर का सफर

Sun, 18 Oct 2020 02:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
Vinod Bajaj - फोटो : Twitter@pia_kutts
विज्ञापन

पंजाब में जन्मे और पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से आयरलैंड में रह रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दावा किया है कि वह 1,500 दिन में पृथ्वी की परिधि के बराबर 40,075 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन भी दिया है। उनके मुताबिक, ‘अर्थ वॉक’ यात्रा उन्होंने अपने गृह शहर लिमरिक से बाहर जाए बिना ही पूरी की है।

विज्ञापन


विनोद बजाज ने अगस्त 2016 में वजन कम करने और शरीर को सुडौल बनाने के इरादे के साथ यह यात्रा शुरू की थी। जैसे-जैसे उनका वजन कम होता गया, वैसे-वैसे चलने का उनका उत्साह बढ़ता गया। इसके लिए उन्होंने कई रास्तों को अपनाया और जब मौसम संबंधी परेशानियां आती तो वह मॉल में इस यात्रा की पूर्ति कर लेते थे। बजाज ने कहा कि शुरुआती तीन महीने तक हर सप्ताह सात किलोमीटर चलने से रोजाना 700 कैलोरी कम होने से मेरा वजन आठ किलोग्राम घट गया। अगले छह महीने में मेरा वजन और 12 किलोग्राम कम हुआ। मेरा वजन चलने की वजह से ही कम हुआ और मैंने खानपान में कोई बदलाव नहीं किया था।


पहले साल पूरी की 7600 किलोमीटर की यात्रा
सेवानिवृत्त इंजीनियर और बिजनेस कंसलटेंट बजाज चेन्नई में पले-बढ़े। वह 1975 में प्रबंधन की पढ़ाई के लिए ग्लासगो आ गए और 43 वर्ष पहले आयरलैंड चले गए। उन्होंने कहा कि पहले साल के अंत तक मैंने 7,600 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली और यह जानकर मुझे आश्चर्य हुआ कि मैं भारत से आयरलैंड तक कि दूरी तय कर चुका हूं। मैं लगातार चलता रहा और दो साल के अंत तक मैंने 15,200 किलोमीटर की यात्रा की और पता चला कि वास्तव में मैं चंद्रमा की परिधि (10,921 किलोमीटर) से ज्यादा चल चुका हूं। इसके बाद मैंने मंगल ग्रह की परिधि (21,344 किलोमीटर) के बराबर चलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें