फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी रेगिस्तान में गर्मी के कारण छह साल की भारतीय बच्ची की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 15 Jun 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अमेरिका के एरिजोना में एक छह साल की भारतीय बच्ची की गर्मी के कारण मौत हो गई है। घटना उस वक्त की है जब बच्ची की मां उसे अन्य प्रवासियों के पास छोड़कर पानी की तलाश में चली गई थी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को चिकित्सा परीक्षक और अमेरिकी सीमा पट्रोल ने दी है। मृतक बच्ची का नाम गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है, जो जल्द ही अपना सातवां जन्मदिन मनाने वाली थी। 



अमेरिकी सीमा पट्रोल और पीमा काउंटी ऑफिस ऑफ द मेडिकल एक्जेमाइन (पीसीओएमई) ने बताया कि एरिजोना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। एरिजोना के दक्षिणी रेगिस्तान में इस साल प्रवासी बच्चों में होने वाली ये दूसरी मौत है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ रही है, और अधिक गर्मी होने के कारण अब ये चिंता का विषय बन गया है।


प्रवासी अधिकारियों के अनुसार मेक्सिको से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वे उन हजारों अफ्रीकी और एशियाई प्रवासियों में से हैं, जो तीसरे देशों में जाते हैं। इन मां बेटी के साथ तीन अन्य लोग भी थे। जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा है। 


जब गुरप्रीत की मां एक अन्य महिला के साथ पानी के तलाश में गई तो वापस आने पर उसे अपनी बेटी नहीं मिली। गुरप्रीत की मां को अंग्रेजी बोलना नहीं आता है और वो इशारों में बात कर रही थी। जब अमेरिका और मेक्सिको के अधिकारियों ने गुरप्रीत को ढूंढने की कोशिश की तो करीब चार घंटे बाद वो कुछ मील की दूरी पर मिली।


तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत का कारण गर्मी बताया जा रहा है। पीसीओएमई का कहना है कि इस साल 30 मई तक दक्षिणी एरिजोना में गर्मी के कारण 58 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते साल 127 लोगों की मौत हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next