फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में हादसे का शिकार हुई बस, छह भारतीयों समेत 40 यात्री सवार थे; 17 की मौत

Fri, 04 Aug 2023 07:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

नायरिट राज्य के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने बताया कि बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। खाई करीब लगभग 50 मीटर (164 फीट) गहरी थी।
विज्ञापन
Bus Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी मैक्सिको में गुरुवार तड़के एक यात्री बस के राजमार्ग के पास एक खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 22 अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


नायरिट राज्य के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने बताया कि बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। खाई करीब लगभग 50 मीटर (164 फीट) गहरी थी। मरने वालों में 14 वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। बस में 40 यात्री सवार थे। सभी तिजुआना की ओर जा रहे थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बस राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर राजमार्ग पर बैरंका ब्लैंका के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में छह भारतीय नागरिक सवार थे। 

इससे पहले पिछले महीने दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक बस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी में दक्षिण और मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक बस मध्य मेक्सिको में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें