फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

Tue, 29 Dec 2020 08:15 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जगरेब
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें