फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: मध्य कोलंबिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अपने दफ्तरों से बाहर निकलते दिखे लोग; कोई हताहत नहीं

Sun, 08 Jun 2025 09:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा।

सार

Earthquake: कोलंबिया के मध्य क्षेत्र में रविवार की सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, अब तक किसी नुकसान या हताहत की खबर नहीं है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए और कुछ देर बाद कई हल्के झटके भी आए।
विज्ञापन
दिल्ली में भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कोलंबिया में रविवार की सुबह (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप पारातेबुएनो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया, जो राजधानी बोगोटा से करीब 186 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। 

विज्ञापन


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 8:08 बजे पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि उसी इलाके में कुछ ही मिनट बाद 4 से 4.6 तीव्रता के और भी झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी नागरिकों को नहीं मिलेगा चाड का वीजा, ट्रंप की यात्रा पाबंदी के जवाब में राष्ट्रपति महामत का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा जोखिम प्रबंधन की राष्ट्रीय इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि कई नगरपालिकाओं में स्थिति का आकलन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में बोगोटा में लोगों को अपने कार्यस्थलों से बाहर निकलते और सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हुए देखा गया। वहीं, ग्रामीण इलाकों से सामने आए वीडियो में कहीं कोई नुकसान नहीं दिखा।

कोलंबिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है, जो ऐसा इलाका है जहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें