फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: हफ्तों की समुद्री यात्रा के बाद इंडोनेशिया पहुंचे 58 रोहिंग्या, कराया गया उपचार

Tue, 27 Dec 2022 12:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बंदा असेह

सार

रोहिंग्या शरणार्थियों को भोजन और पानी प्रदान किया। अवे ने कहा कि कम से कम तीन पुरुषों को चिकित्सा देखभाल के लिए एक क्लिनिक में ले जाया गया, और अन्य का भी उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमान सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूखे और कमजोर दिख रहे दर्जनों रोहिंग्या मुसलमान हफ्तों की समुद्री यात्रा बाद इंडोनेशिया के असेह प्रांत के तट पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख रोली युइजा अवे ने पुष्टि की कि 58 पुरुषों का एक समूह असेह बेसार जिले के लेडोंग गांव में इंद्रपत्र तट पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जातीय रोहिंग्या समूह को एक जर्जर लकड़ी की नाव पर देखा और उन्हें उससे उतारने में मदद की। फिर उनके आने की सूचना अधिकारियों को दी। अवे ने कहा, वे भूख और शरीर में पानी की कमी की वजह से काफी कमजोर नजर आ रहे थे। उनमें से कुछ लंबी और जटिल यात्रा के कारण बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि गांववालों और अन्य लोगों ने रोहिंग्या शरणार्थियों को भोजन और पानी प्रदान किया। अवे ने कहा कि कम से कम तीन पुरुषों को चिकित्सा देखभाल के लिए एक क्लिनिक में ले जाया गया, और अन्य का भी उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें