फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kenya: यीशू से मिलने के नाम पर केन्या में 58 लोग भूखे मरे, कब्र की खुदाई के दौरान मिले शव

Tue, 25 Apr 2023 06:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी

सार

केन्या के गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पादरी पॉल मैकेंजी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश केन्या में एक पादरी के कहने पर 58 लोगों ने भूखे रहकर जान दे दी। पादरी ने कहा था कि यीशू से मिलने के लिए भूखे रहना होगा। मामला तटीय शहर मालिंदी के पास का है, जहां सामुहिक कब्र की खुदाई में 50शव मिले हैं।
विज्ञापन


केन्या के गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पादरी पॉल मैकेंजी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। असल में केन्याई रेड क्रॉस ने 112 लोगों के गायब होने की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई, तो मालिंदी के पास शकाहोला में 800 एकड़ के जंगल में चर्च के लोगों की बस्ती का पता चला।

केन्या के पुलिस महानिरीक्षक जाफेट कूम ने बताया कि सामूहिक कब्रों में 50 शव मिले थे। जबकि, आठ लोग जीवित थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, 29 लोग जीवित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से पादरी और उसके 14 समर्थकों ने खाना-पानी छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें