फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: केंटकी राज्य में तूफान ने मचाई भारी तबाही, अब तक 70 लोगों की जान जाने की खबर

Sat, 11 Dec 2021 04:38 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केंटकी

सार

तूफान के कारण अब तक कम से कम 70 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के केंटकी राज्य में तूफान के कारण बड़ी तबाही देखने को मिली है। अब तक इसकी चपेट में आने से 70 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तूफान के कारण अब तक कम से कम 70 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

 


बेशियर ने बताया कि तूफान की वजह से ज्यादातर नुकसान ग्रेव्स काउंटी में हुआ है। इसमें मेफील्ड शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अन्य शहरों में ही हालत ठीक नहीं है। तूफान की वजह से भारी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मेफील्ड में एक फैक्टरी है, जिसकी छत ढह गई है। इसमें घटना के दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है।

तूफान से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्ट हाउस और आसपास की जेल भी शामिल हैं। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेंट चार्ल्स काउंटी में तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगस्टा, मिसौरी में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान की वजह से 2.4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है।

पूर्वी अमेरिका के ज्यादात हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, ओहियो और टेनेसी घाटियों समेत उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी चल सकती है। आसपास के राज्यों में भी तूफान की वजह से अब तक पांच लोगों की मौत और नुकसान होने की सूचना है। बेशियर ने तूफान को देखते हुए राज्य में आपातकाल घोषित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें